झारखंड
बड़ी संख्या में होंगी महिला दारोगा की नियुक्ति
By Deshwani | Publish Date: 14/4/2017 5:08:08 PMरांची। जल्द ही राज्य में दारोगा के 2300 से अधिक रिक्त पदों पर बहाली होगी। इसके लिए गृह विभाग ने अपनी अनुशंसा कार्मिक विभाग को भेज दी है। कार्मिक विभाग इसे जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग) को भेजेगा।
इसमें 800 महिलाओं को नियुक्ति का अवसर मिलेगा। डीजीपी डीके पांडेय ने बताया कि कुल पदों में से 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस वजह से 800 से ज्यादा महिलाओं को इसमें आने का अवसर मिलेगा।