झारखंड
युवती से दुष्कर्म के बाद ठगे 15 लाख
By Deshwani | Publish Date: 14/4/2017 12:37:13 PM<p style="text-align: justify;"><strong>रांची, (हि.स)। </strong>चुटिया थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद एक ठगी का मामला उजागर हुआ है। जानकारी के अनुसार भोपाल में रहने वाले प्लाटून कमांडर प्रशांत सिंह चौहान ने एक विवाहिता के साथ फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर अपने झांसे में लाकर उससे 15 लाख रुपये की ठगी कर ली। </p> <div style="text-align: justify;">युवती ने इस संबंध में प्रशांत सिंह के खिलाफ चुटिया थाने में एफआईआर करवाई है। युवती ने प्राथमिकी में कहा है कि प्रशांत पहले से शादीशुदा है और फेसबुक के माध्यम से लड़कियों से दोस्ती कर उन्हें झांसे में लेकर गलत काम करवाता है। युवती ने कहा है कि पति से उसकी अनबन चल रही थी। इसी का फायदा प्रशांत ने उठाया और एक दिन चुटिया स्थित एक होटल में उसे बुलाया और उसके साथ जबदस्ती की। युवती ने खाते में पैसे जमा करने की रसीद भी पुलिस को सौंपी है। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। </div>