झारखंड
कुख्यात अपराधी लवकुश शर्मा कोलकाता से गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 13/4/2017 11:34:46 AMरांची। रांची पुलिस ने कोलकाता से दो लाख के इनामी और कुख्यात अपराधी लवकुश शर्मा को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को सुबह उसकी गिरफ्तारी हुई है।
एसएसपी कुलदीप द्विवेदी को गुप्त सूचना मिली थी कि लवकुश शर्मा कोलकाता के हुगली में छुपा हुआ है। इसके बाद रांची एसएसपी ने एक स्पेशल टीम बनाकर कोलकाता भेजा और टीम दो दिनों से लव कुश शर्मा के पीछे लगी हुई थी। गुरुवार सुबह स्पेशल टीम ने लवकुश शर्मा को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ हत्या सहित रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं।