ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
बैंक लूटकांड में सुराग देने वालों को मिलेगा इनाम : एडीजी
By Deshwani | Publish Date: 12/4/2017 3:51:50 PM
बैंक लूटकांड में सुराग देने वालों को मिलेगा इनाम : एडीजी

रांची। रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के आईओबी बैंक में लूट मामले में जानकारी देने वालों को इनाम दिया जाएगा। यह घोषणा एडीजी सीआईडी अजय कुमार सिंह ने बुधवार को की। 
एडीजी ने घटना को अंजाम देने वाले फरार अपराधियों की सूचना देने वालों को भी पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि अपराध कर्मियों से संबंधित कोई जानकारी किसी के पास हो तो वह पुलिस को सूचित कर सकता है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। अपराधियों की पहचान बताने वाला किसी भी वक्त फोन कर या मिलकर जानकारी दे सकता है। इसके लिए उन्होंने 9771432100 एडीजी सीआईडी, डीआईजी 9431706116 और एसएसपी 94317 06136 का मोबाइल नंबर भी जारी किया है।
गौरतलब है कि सोमवार को 3:00 बजे तीन अज्ञात अपराधकर्मियों ने सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक से हथियार के बल पर 7 लाख 65 हजार 300 रुपए लूट कर फरार हो गए थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS