ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
पानी के लिए तरस रहे हैं हरमू के लोग
By Deshwani | Publish Date: 12/4/2017 11:21:17 AM
पानी के लिए तरस रहे हैं हरमू के लोग

 रांची। गर्मी शुरू होते ही राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में पेयजल की समस्या शुरू हो गई है। एक तरफ बढ़ती गर्मी तो दूसरी ओर पेयजल की कमी ने कई वार्डों में चिंताएं बढ़ा दी है। पानी को लेकर अभी से ही कई इलाकों में मारामारी शुरू हो गई है। लेकिन रांची नगर निगम निष्क्रिय बना हुआ है। हालांकि रांची नगर निगम के अफसर और पार्षद तमाम तरह की सुविधाएं शहरवासियों को देने के दावे कर रहे हैं। लेकिन जमीनी तौर पर समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए कुछ नहीं किया गया है। 

पीने की पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। ऐसे में लोगों को शुद्ध पेयजल कैसे मुहैया हो यह एक चिंता का विषय बना हुआ है। राजधानी रांची के 55 वार्डों में से आधे से अधिक वार्ड में पानी की समस्या है। इनमें सबसे ज्यादा वार्ड नंबर 37 के लोग पानी के लिए बेहाल हैं। जबकि वार्ड नंबर 30, 31, 36, 37 में भी इस तरह की समस्याएं हैं। राजधानी रांची के हरमू स्थित विद्या नगर इलाका में भी पानी का बुरा हाल है। यहां 50 हजार से अधिक की आबादी है। इसके बावजूद भी नगर निगम की ओर से कोई खास पहल नहीं की गई। बताया जाता है कि पीने के पानी के लिए एक एक घर में दो से तीन बोरिंग कराए गए हैं। इनमें से कई बोरिंग गिरते भूगर्भ जल स्तर की वजह से फेल हो गए हैं। किसी बोरिंग से आयरन की अधिकता वाला पानी मिलता है, तो किसी से खारा पानी निकलता है। इलाके में कुआं भी नहीं है। कई पुराने कुएं सूख चुके हैं। 
हरमु के विद्यानगर का इलाका में गंगा नगर, यमुनानगर, कृष्णा नगर, चाला नगर, बिरसा नगर सहित कई बस्तियां बसी हुई हैं। लेकिन इसके बावजूद यहां बुनियादी सुविधाएं नगण्य हैं। वही लोगों का कहना है कि टैंकरों के माध्यम से पीने के पानी उपलब्ध कराने के मामले में नगर निगम भी निष्क्रिय है। गर्मी शुरू होने के बाद अप्रैल में अभी तक इलाकों में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। स्थानीय लोग मान चुके हैं कि नगर निगम और संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ईमानदारी से पानी का संकट का समाधान नहीं चाहते हैं। जिस कारण हर एक वर्ष पानी की समस्या होती है। वहीं हिन्दपीढ़ी, कांटा टोली, मौलाना आजाद कॉलोनी, कोकर सहित अन्य इलाके में भी पानी की समस्या है। वही रांची नगर निगम की ओर से बीते छह मार्च को एप्स के जरिए पानी मंगाने की सुविधा शुरू की गई है। इसके माध्यम से भी लोग पैसे देकर पानी मंगा रहे हैं। लेकिन कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होना लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। हालांकि इस संबंध में रांची नगर निगम के पीआरओ नरेश कुमार सिन्हा ने बताया कि जिन इलाकों में सप्लाई का पानी नहीं जा रहा है वहां पर टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा जो भी चापानल खराब पड़े हुए हैं, उन्हें दुरुस्त कराने का काम नगर निगम कर रहा है। लोगों को पानी कैसे मिले इसे लेकर नगर निगम गंभीर हैं। आने वाले दिनों में लोगों को कैसे पानी मिले इसे लेकर कई तरह की योजनाएं भी शुरू की जाएंगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS