झारखंड
आदिवासी संघर्ष मोर्चा की बैठक 25 को
By Deshwani | Publish Date: 12/4/2017 11:00:28 AMरांची। सीएनटी और एसपीटी एक्ट में हुए संशोधन के खिलाफ आदिवासी संघर्ष मोर्चा की बैठक 25 अप्रैल को बुलाई गई है। इस बैठक में विभिन्न आदिवासी संगठन के लोग शामिल होंगे। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। यह जानकारी बुधवार को मोर्चा के संयोजक प्रेम सारी मुंडा ने दी।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन कर गरीबों की जमीन छिनना चाहती है। इसे लेकर मोर्चा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करेगा। साथ ही उन्हें बताएगा कि सरकार द्वारा किए गए एक्ट में संशोधन से आदिवासियों की जमीन सुरक्षित नहीं है। साथ ही सरकार का विरोध करने के लिए उन्हें एकजुट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को होने वाली बैठक में आंदोलन की घोषणा की जाएगी। बैठक में मोर्चा के डॉ. करमा उरांव, पूर्व मंत्री देवकुमार धान, राय मुनि मुंडा, सुशील उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित होंगे।