झारखंड
एचईसी ने कई मशीनों को किया अपग्रेड
By Deshwani | Publish Date: 11/4/2017 1:27:01 PMरांची, (हि.स.)। एचईसी प्रबंधन इन दिनों अपने काम में सक्रियता लाने लगी है। एचईसी प्रबंधन ने आधुनिकीकरण से पहले ही अपनी कई मशीनों को अपग्रेड कर लिया है। इसमें अधिकांश मशीनों को यहां के कर्मचारियों और अधिकारियों ने खुद अपग्रेड किया है। इसके साथ ही एचईसी कुछ ऐसे तकनीक का भी उपयोग कर रहा है जिससे उर्जा की खपत में कमी आयेगी और पैसे की भी बचत होगी। एचईसी ने कुछ और मशीनों को अपग्रेड करने का भी लक्ष्य रखा है।
गौरतलब है कि एचईसी ने इससे पूर्व भी कई प्रेस मशीन और फर्नेश को अपग्रेड किया है। इसने कोयले से चलने वाले अपने कुछ फर्नेश को भी अपग्रेड किया है। जिससे उर्जा की खपत में 25 प्रतिशत की कमी आयेगी।