झारखंड
नगर निगम बोर्ड की बैठक 17 को
By Deshwani | Publish Date: 11/4/2017 10:52:45 AMरांची नगर निगम बोर्ड की बैठक 17 अप्रैल को नगर निगम सभागार में होगी
रांची, (हि.स.)। रांची नगर निगम बोर्ड की बैठक 17 अप्रैल को नगर निगम सभागार में होगी। पहले यह बैठक 13 अप्रैल को होने वाली थी। लेकिन अब यह बैठक 17 अप्रैल को होगी। यह जानकारी मेयर के निजी सचिव विनोद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में पानी, रोड, नाली सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी। बैठक की अध्यक्षता मेयर आशा लकड़ा करेंगी। जबकि बैठक में नगर आयुक्त प्रशांत कुमार, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित सभी वार्डों के पार्षद उपस्थित रहेंगे।