झारखंड
ऑनलाइन संवाद के लिए नए वेब पोर्टल लाने की तैयारी
By Deshwani | Publish Date: 10/4/2017 12:39:34 PMरांची, (हि.स)। सरकार अब जनता से ऑनलाइन बात करेगी। इसके लिए एक वेब पोर्टल लाने की तैयारी की जा रही है। इस पोर्टल के जरिए सरकार जनता से विकास के नये आयोमों के बारे में आइडिया लेगी और इससे आये विचारों पर अमल कर इसे प्रयोग में लाया जायेगा। पोर्टल के माध्यम से सीधा आइडिया, सुझाव और शिकायत भी मंगवाया जायेगा। इसके बाद सरकार में बड़े अधिकारियों इस पर चर्चा करेंगे और फिर इसमें सुधार कर लागू किया जायेगा।