ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
झारखंड: मुख्यमंत्री ने ’बेगम जान’ की टीम को 50 लाख का चेक दिया
By Deshwani | Publish Date: 9/4/2017 4:39:56 PM
झारखंड: मुख्यमंत्री ने ’बेगम जान’ की टीम को 50 लाख का चेक दिया

रांची, (आईपीएन/आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बॉलीवुड फिल्म ’बेगम जान’ की टीम को 50 लाख रुपये का चेक सौंपा। फिल्म में विद्या बालन प्रमुख किरदार में हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग झारखंड में हुई है। झारखंड में फिल्म को कर मुक्त किया जाएगा। एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने विद्या बालन के साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य में फिल्म को कर मुक्त करने का निर्देश दिया है।“

अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विद्या को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव दिया। इस प्रस्ताव को विद्या ने स्वीकार कर लिया। फिल्म के अधिकांश हिस्से की शूटिंग झारखंड में हुई है। राज्य की फिल्म नीति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने ’बेगम जान’ की टीम को 50 लाख चेक दिया। फिल्म के प्रचार के लिए महेश भट्ट, विद्या बालन और दूसरे सदस्य यहां आए हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS