झारखंड
घर में कमाने वाले इकलौते थे शहीद विद्यापति
By Deshwani | Publish Date: 9/4/2017 12:19:49 PMरांची/पलामू, (हि.स.)। नक्सली मुठभेड में मारे गए सिमडेगा जिले के बानो थाना प्रभारी विद्यापति सिंह घर में इकलौते कमाने वाले व्यक्ति थे। पूरे परिवार की जिम्मेदारी विद्यापति पर ही थी। विद्यापति का एक पांच वर्षीय पुत्र कुमार मीत आर्यन है। शहीद विद्यापति की पत्नी गर्भवति है। विद्यपति सिंह की शहीद होने की खबर सुनकर पूरा गांव सदमे में है। 2012 बैच के थाना प्रभारी थे शहीद विद्यापति।