ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
रांची
डायन के नाम पर मां-बेटी को प्रताड़ित करने का सिलसिला बदस्तूर जारी
By Deshwani | Publish Date: 16/2/2018 4:12:26 PM
डायन के नाम पर मां-बेटी को प्रताड़ित करने का सिलसिला बदस्तूर जारी

रांची। झारखंड में कभी जादू-टोना तो कभी डायन करार देकर महिलाओं को प्रताड़ित करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। डायन बिसाही के आरोप में मां और बेटी का जबरदस्ती मुंडन करवा कर मलमूत्र खिलाने का मामला सामने आया है। घटना रांची में सोनाहातू प्रखंड के दुलमी की है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक, सोनाहातू थाना क्षेत्र के बोंगादार दुलमी गांव में डायन का आरोप लगा कर दो महिलाओं का सिर मुंडन कर मलमूत्र खिलाया गया। दोनों मां और बेटी हैं। 65 वर्षीय कारो देवी व 35 वर्षीय बसन्ती देवी ने बताया कि भैयाद में तीन लोगों को बुधवार रात में तबियत बिगड़ी थी तो घरवालों ने रात में ही एक ओझा को बुलाया। ओझा ने बताया कि पूरे घर में डायन का प्रकोप है। इसके बाद दोनों मां बेटी को डायन घोषित कर दिया गया।
गुरुवार सुबह 10 बजे कई लोगों ने मिल कर मां और बेटी को घर से निकाल कर मलमूत्र खिलाया। इसके बाद दोनों को स्वर्णरेखा नदी ले जाकर सिर मुंडन करा दिया। सादा कपड़ा पहना कर गांव में घुमाया गया। डर से मां व बेटी ने किसी को जानकारी नहीं दी। शुक्रवार सुबह मामा के घर जाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद ममेरे भाई के साथ सोनाहातू थाना में मामला दर्ज कराया। दोनों महिलाओं ने जितमोहन नायक, सम्बत नायक, अशोक नायक, अछय नायक, सन्तोष नायक, गुलाब नायक, प्रमिला देवी, शीला देवी, मालती देवी, सिमंत हजाम और ओझा मिस्रीया पुराण के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS