ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
रांची
झारखंड की सियासत गरमायी, हेमंत सोरेन झामुमो विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे
By Deshwani | Publish Date: 13/2/2018 5:02:56 PM
झारखंड की सियासत गरमायी, हेमंत सोरेन झामुमो विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक विधायक की सदस्यता रद्द होने के बाद झारखंड की सियासत गरमा गयी है। विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी भी तेज हो गयी है। विधानसभा में विपक्ष के नेता और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की दिल्ली यात्रा ने इस बात के संकेत दे दिये हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ कोई बड़ी योजना राष्ट्रीय राजधानी में बन सकती है। सूत्रों की मानें, तो हेमंत सोरेन अपने दो सांसद और कुछ विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे हैं। कुछ और विधायक दिल्ली जा सकते हैं। हेमंत की इस दिल्ली यात्रा के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषक इसे आने वाले दिनों में झारखंड की राजनीति में कई तरह के उठापटक का संकेत मान रहे हैं।

 
गोमिया के झामुमो विधायक योगेंद्र महतो की सदस्यता रद्द होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव तय है। इसी के मद्देनजर झामुमो बड़े राजनीतिक दल से सांठगांठ कर सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि झामुमो नेता कांग्रेस के सामने ऐसा कोई प्रस्ताव रख सकते हैं, जिसका दूरगामी असर झारखंड की राजनीति में देखने को मिले। ज्ञात हो कि कोयला चोरी के मामले में योगेंद्र महतो को रामगढ़ कोर्ट ने 31 जनवरी, 2018 को दोषी ठहराया था और तीन साल की सजा सुनायी थी। 10 जनवरी, 2018 को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव ने योगेंद्र महतो की सदस्यता रद्द करते हुए इसकी अधिसूचना जारी कर दी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS