झारखंड
लिट्टीपाड़ा विस उपचुनाव के 272 मतदान केंद्रों पर नौ को होगा मतदान
By Deshwani | Publish Date: 8/4/2017 1:31:40 PMरांची, (हि.स)। लिट्टीपाड़ा उपचुनाव के लिए रविवार को मतदान किया जाएगा। इसके लिए 272 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही पिछले 17 दिनों से चल रहा चुनाव प्रचार शुक्रवार से थम गया और प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जनता के हाथों में आ गया। शनिवार को प्रत्याशी डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से मिल रहे हैं और अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं।
गौरतलब है कि उपचुनाव में भाजपा, झामुमो, झाविमो और निर्दलीय सहित कुल 10 प्रत्याशी मैदान में है, जिनमे तीन दलों से और सात निर्दलीय प्रत्याशी है। नौ अप्रैल को लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कुल एक लाख 90 हजार 156 मतदाता अपना मत अपने मन-पंसद प्रत्याशी को देंगे। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढ़ग से चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।