झारखंड
शहीद जवानों के आश्रितों को सरकार देगी दो-दो लाख रुपये
By Deshwani | Publish Date: 7/4/2017 8:35:31 PMरांची । मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कश्मीर में हिमस्खलन में शहीद हुये झारखण्ड के तीन जवानों के प्रति गहरा दुख जताते हुए शुक्रवार को शहीद जवानों के आश्रितों को दो-दो लाख रूपये देने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि देश की सीमा की सुरक्षा में तैनात इन वीर जवानों की शहादत से झारखण्ड के सभी लोग मर्माहत हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य रखने की शक्ति दें।