ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
रांची
अजय राय बने असंगठित कामगार प्रदेश के सदस्यता प्रभारी
By Deshwani | Publish Date: 26/1/2018 6:47:37 PM
अजय राय बने असंगठित कामगार प्रदेश के सदस्यता प्रभारी

 रांची, (हि.स.)। झारखंड असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राज्य के असंगठित मजदूरों को कामगार कांग्रेस से जोड़ने और सदस्यता अभियान तेज करने के लिए अजय राय को प्रदेश सदस्यता प्रभारी मनोनीत किया है। मनोनयन के बाद अजय राय ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार एवं राजेश ठाकुर से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। 

डॉ अजय कुमार ने कहा कि अजय राय के सदस्यता प्रभारी बनने से कामगार कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। इस राज्य में असंगठित मजदूरों की स्थिति काफी दयनीय है और कांग्रेस पार्टी की कोशिश है कि उन कामगारों को हक एवं न्याय दिलाते हुए कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सोच को झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस धरातल पर उतारने में कामयाब होगा। डॉ कुमार ने राजेश ठाकुर एवं अजय राय को निर्देश दिया कि पूरे प्रदेश में दौरा कर मई 2018 तक एक लाख असंगठित मजदूरों को जोड़ने का काम करें। असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश सदस्यता प्रभारी अजय राय को बनाये जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, सूर्यकांत शुक्ला, अजय शर्मा, आभा सिन्हा सहित अन्य ने बधाई दी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS