झारखंड
आठ अप्रैल को रद्द रहेगी हटिया-टाटा पैसेंजर
By Deshwani | Publish Date: 7/4/2017 3:09:05 PMरांची। आदित्यपुर-गम्हिया के बीच थर्ड लाइन कनेक्टिविटी के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने ट्रैफिक रोका है। इसे देखते हुए हटिया- टाटा पैसेंजर आठ अप्रैल को रद्द रहेगी। आठ अप्रैल को 8.30 घंटे का यह पावर ब्लॉक सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे खत्म होगा। इस दौरान कई ट्रेनों मार्ग और समय में परिवर्तन किया गया है। हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग से हटिया से होकर राउलकेला जायेगी। यह हावड़ा से खड़गपुर, मिदनापुर, आद्रा, पुरूलिया, कोटशिला, हटिया, बंडामुंडा होकर राउरकेला जायेगी। वहीं रांची हावड़ा इंटरिसटी पुरुलिया, आद्रा, मिदनापुर होते हुए आयेगी।
राउरकेला से आनेवाली जम्मूतवी एक्सप्रेस 3.30 बजे जम्मूतवी के लिए प्रस्थान करेगी। जम्मूतवी से छह अप्रैल को यह ट्रेन शाम 6.20 बजे राउरकेला और टाटा के लिए प्रस्थान कर चुकी है। धनबाद से आनेवाली एलेप्पी एक्सप्रेस भी बदले समय से रांची आयेगी।