ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
रांची
नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे विभिन्न राजनीतिक दल
By Deshwani | Publish Date: 25/1/2018 3:19:53 PM
नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे विभिन्न राजनीतिक दल

रांची (हि.स.)। प्रदेश में आगामी विधानसभा और नगर निकाय चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। चाहे भाजपा हो या कांग्रेस या कोई अन्य दल, सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें कर रहीं हैं। बैठक में प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं।

नगर निकाय चुनाव के दौरान पार्टी में अधिक से अधिक लोग शामिल हों, इसके लिए अभी से विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्देश दिया है। नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस की बीते दिनों हुई बैठक में वरिष्ठ नेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया और तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
इधर, बीते दिनों भाजपा की बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि आने वाले समय में नगर निकाय चुनाव को लेकर जिलावार समीक्षा की जाएगी। बैठक में संगठन की ओर से पूर्व में चलाए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बीते दिनों जदयू ने भी बैठक कर नगर निकाय के सभी पदों पर उम्मीदवार खड़ा करने की घोषणा की थी।
जदयू नगर निकाय चुनाव को लेकर आए दिन बैठक कर आगे की रणनीति भी तैयार कर रहा है। वहीं, महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी तैयारियों में जुट गई है। इसे लेकर आए दिन कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस कैसे मजबूत हो इसे लेकर कई टास्क भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा झामुमो, राजद, झाविमो, भाकपा माले सहित अन्य पार्टियां भी चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक रणनीति तैयार कर रही हैं। भाकपा माले के अजय सिंह ने बताया कि चुनाव की तैयारियों में पार्टी जुट गई है। जल्द ही पार्टी की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS