ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
अभिनेत्री विधा बालन 8 अप्रैल को रांची में
By Deshwani | Publish Date: 7/4/2017 2:36:04 PM
अभिनेत्री विधा बालन 8 अप्रैल को रांची में

रांची। बालीवुड अभिनेत्री विद्या बालन आठ अप्रैल को रांची आएंगी। वह अपनी फिल्म बेगम जान के प्रमोशन के लिए रांची आ रही हैं। बताया जाता है कि उनके साथ निर्माता निर्देशक महेश भट्ट, इस फिल्म के निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी व अन्य कलाकारों की टीम रांची आयेंगी।
 
सभी कलाकार आठ अप्रैल को डेढ़ बजे मुंबई से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर स्थानीय कलाकारों द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा। इसके बाद कलाकार होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना हो जाएंगे। एयरपोर्ट से इनकी रवानगी रैली की शक्ल में होगी। इसके बाद कलाकारों की टीम सूचना भवन भी जाएगी। जहां राज्य सरकार की ओर से कलाकारों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। बताया जाता है कि नौ अप्रैल की सुबह नौ बजे कलाकारों की टीम वापस दिल्ली रवाना हो जाएगी। 
 
गौरतलब है कि फिल्म बेगम जान की 95 प्रतिशत शूटिंग दुमका जिले के नंदिनी गांव में हुई है। यह फिल्म विभाजन की कहानी पर आधारित है। फिल्म पॉलिसी बनने के बाद यह तीसरी बॉलीवुड फिल्म है, जिसकी शूटिंग झारखंड में हुई है। 95 प्रतिशत शूटिंग होने वाली यह दूसरी फिल्म है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS