झारखंड
बुचड़खानों पर प्रतिबंध से कालाबाजारी शुरू
By Deshwani | Publish Date: 7/4/2017 1:05:51 PMसरकार की ओर से बुचड़खानों पर प्रतिबंद्ध
रांची, (हि.स)। सरकार की ओर से बुचड़खानों पर प्रतिबंद्ध लगाने के बाद से शहर में इसकी कालाबाजारी बढ़ गयी है। लोग मांस का व्यापार अब दुकान का शटर आगे से बंद कर पीछे के दरवाजे से कर रहे हैं। थाना क्षेत्र स्थित एक दुकान में इस तरीके से 100 से 110 रुपये बिकने वाली ब्वायलर मुर्गी अब 140 से 160 रुपये बेची जा रही है। मटन 450 किलो बिक रहा है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने उत्तरप्रदेश के तर्ज पर झारखंड में भी अवैध बुचड़खानों को बंद करने का निर्देश प्रशासन को दिया था। इससे रांची में रोजाना 30 लाख से अधिक के चिकेन का कारोबार को तो झटका लगा ही, साथ कई रोजगार बेरोजार हो गये हैं।