रांची
रमेश मुण्डा हत्याकांड, दो लोग गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 16/1/2018 5:55:52 PMरांची (हि.स.)। राष्ट्रीय जांच दल (एनआईए) ने भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन तमाड़ विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर एनआइए के विशेष न्यायाधीश नवनीत कुमार की अदालत में पेश किया।
पेशी के बाद दोनों आरोपियों को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों में जय गणेश लोहरा और प्रफुल कुमार महतो शामिल हैं।