झारखंड
आदिवासी संघर्ष मोर्चा की बैठक 7 अप्रैल को होगी आयोजित
By Deshwani | Publish Date: 6/4/2017 11:30:46 AMसीएनटी और एसपीटी एक्ट में संसोधन के खिलाफ आदिवासी संघर्ष मोर्चा की बैठक
रांची, (हि.स.)। सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संसोधन के खिलाफ आदिवासी संघर्ष मोर्चा की बैठक 7 अप्रैल को आयोजित की गई है। बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही राज्य के वर्तमान हालात पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा राज्य के विभिन्न जिलों में चलाए जाने वाले अभियान को लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा।
यह जानकारी गुरुवार को मोर्चा के मुख्य संयोजक प्रेम शाही मुंडा ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में सीएनटी और एसपीटी एक्ट में हुए संशोधन के विरुद्ध रणनीति तैयार की जाएगी। इसके तहत मोर्चा के सदस्य राज्य के सभी जिलों के गांव और प्रखंडों में जाकर लोगों को जागरुक करेंगे और बताएंगे कि इस एक्ट में हुए संशोधन से आदिवासियों का भला होने वाला नहीं है। उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल को होने वाली बैठक में मोर्चा के संयोजक डा करमा उरांव, पूर्व मंत्री देवकुमार धान, राय मुनि मुंडा, सुशील उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।