झारखंड
ऑनलाइन होगा खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड
By Deshwani | Publish Date: 5/4/2017 5:18:13 PMरांची। झारखंड खादी बोर्ड और ग्रामोद्योग बोर्ड जल्द ऑनलाइन होगा। इसकी तैयारी बोर्ड ने लगभग पूरी कर ली है। संभावना है कि 10 अप्रैल के बाद रांची स्थित बोर्ड का कार्यालय सहित राज्य के सभी जिलों के बिक्री केंद्र ऑनलाइन हो जायेंगे। बिक्री केंद्रों को कम्प्यूटर से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। खादी बोर्ड की ई-कॉमर्स साइट भी जल्द शुरू की जायेगी। बताया जाता है कि बोर्ड के ऑनलाइन होने से इसमें खादी के सभी उत्पादों को देख सकेंगे। इसके जरिये ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी भी कर सकेंगे। इसके लिए सभी बिक्री केंद्रों में बिक्री वाले ऑनलाइन बिलिंग की भी व्यवस्था रहेगी। खादी बोर्ड ऑनलाइन के जरिये सामानों को ग्राहकों को उपलब्ध करायेगा। ग्राहक चाहें, तो ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं, या सामान पहुंचने के बाद भी पेमेंट कर सकते हैं।
बोर्ड में कम्प्यूटराइजेशन का काम चल रहा है। हालांकि कम्प्यूटराइजेशन का काम कई जिलों में चल रहा है और कई जिलों में पूरा होने वाला है। जिन जगहों पर ऑनलाइन का कार्य पूरा नहीं हुआ है। वहां पर 10 अप्रैल तक पूरा कर लिया जायेगा। सूचना के अनुसार बोर्ड का राज्य के डाल्टनगंज और गढ़वा जिले में खादी पार्क खोलने की भी योजना है। यहां भी बिक्री केंद्र जल्द ही खोला जायेगा। इस संबंध में खादी बोर्ड के कंवलजीत सिंह ने बताया कि खादी बोर्ड और ग्रामोद्योग बोर्ड को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया चल रही है। बहुत ही जल्द बोर्ड के बिक्री भवन ऑनलाइन हो जायेंगे।