ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
रांची
अटल जी ने देश को नयी उर्जा दी : सीपी सिंह
By Deshwani | Publish Date: 25/12/2017 7:03:38 PM
अटल जी ने देश को नयी उर्जा दी : सीपी सिंह

रांची,  (हि.स.)। नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि भारत रतन अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को नयी उर्जा दी। वह अपने देश के एक महान नेता हैं। जिनसे हम सबने देशभक्ति के साथ राष्ट्रसेवा कैसे करनी है, वह सीख दी। सीपी सिंह सोमवार को भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर चुटिया में महानगर भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार हम सभी कार्यकर्ताओं की धरोहर है। जिसपर नित्य चलने का प्रयास हम सभी कर रहे हैं।

आज वैसे युग दृष्टा महापुरुष का जन्मदिन मनाना हम सब के लिए गौरव का क्षण है। इस अवसर पर महानगर भाजपा के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, लड्डू बांटकर, सेवा शिविर लगाकर, फल वितरण कर एवं गरीबो को कम्बल वितरण कर मनाया। भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि अटल जी के आदर्शों पर चलकर ही हमें शक्ति मिल सकती है। हम सभी झारखंडवासियों का अलग झारखंड राज्य का सपना अटल जी ने ही अपने प्रधानमंत्री रहते पूरा किया। मौके पर सत्यनारायण सिंह, केके गुप्ता, राजू सिंह, हरविंदर सिंह बेदी, सुनील शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS