ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
रांची
भाजपा एसटी मोर्चा का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
By Deshwani | Publish Date: 17/12/2017 7:05:27 PM
भाजपा एसटी मोर्चा का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

रांची, (हि.स.)। प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के दो दिवसीय कार्यसमिति सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का गव्य विकास निदेशालय में रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर मुख्य के रूप में मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक सोनकर उपस्थित थे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश उपस्थित थे।


मोर्चा के अध्यक्ष नीरज पासवान ने इस अवसर पर कहा कि कार्यसमिति और प्रशिक्षण तभी सफल होता है, जब तक वह समय पर मनयोग के आधार पर कार्य करता है। प्रशिक्षण का मतलब एक अथक रूप से सही प्रशिक्षण होता है। उन्होंने कहा कि जिले में प्रवास करने से संगठन की एक नई दिशा तय होती है।


दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी की कार्य पद्धति ही प्रशिक्षण का स्वरूप है। भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाकर ही डॉ भीमराव अम्बेडकर ने देश के लोगों को एक नई दिशा दी। इस अवसर पर लक्ष्मी चन्द्र दीक्षित, जवाहर पासवान, अर्जुन बैठा, जोगेन्द्र लाल, रमेश कुमार राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।






 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS