ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
राष्ट्रपति ने किया रवींन्द्र भवन और हज हाउस का शिलान्यास
By Deshwani | Publish Date: 2/4/2017 1:18:04 PM
राष्ट्रपति ने किया रवींन्द्र भवन और हज हाउस का शिलान्यास

राष्ट्रपति मुखर्जी ने कचहरी रोड स्थित टाउन हॉल परिसर रवीन्द्र भवन और हज हाउस का किया शिलान्यास

रांची, (हि.स.)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपना वादा पूरा किया। झारखंड में रवीन्द्र भवन नहीं था और बाकी राज्यों में था। लेकिन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने यहां रवीन्द्र भवन बनाने की घोषणा कर अपना वादा पूरा किया है। आज उसका शिलान्यास हो रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास बधाई के पात्र हैं। 

राष्ट्रपति मुखर्जी रविवार को कचहरी रोड स्थित टाउन हॉल परिसर रवीन्द्र भवन और हज हाउस का शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरे में झारखंड का अंश है। मैने यहां के भाषा में बात की और गलती भी हुई होगी। लोगों की सुविधा के लिए रवीन्द्र भवन का शिलान्यास हुआ है। हमारी संस्कृति, परंपरा और जीवन चर्चा रहा है। उन्होंने कहा कि रविन्द्रनाथ टैगोर बहुत बड़े कलाकार थे। उन्होंने सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी अपना कल्चर पहुंचाया। यह बहुत ही बड़ी बात है। उन्होंने भारत देश का एक संदेश दूसरे देशों में हमारी परंपरा को पहुंचाया है। 2011 में जब मैं वित्तमंत्री था उस समय रविन्द्रनाथ टैगोर का समारोह मनाने की बात कही गयी। उसके एवज में एक कमिटी भी बनायी गयी। उसी के तहत भारत के सभी राज्यों में रवीन्द्र भवन बनाया गया। लेकिन यह झारखंड में नहीं था। लेकिन आज उनकी स्मृति सभी राज्यों में हो गयी है। उन्होंने कहा कि यह रवीन्द्र भवन जल्द बने और इसका लाभ लोगों को मिले। उन्होंने कहा कि मुस्लिम भाई हज जाना चाहते हैं। मक्का और मदीना जाते हैं और वहां नमाज अता करते हैं। 

राष्ट्रपति ने कहा कि आज हज यात्रा के लिए भारत से सबसे ज्यादा लोग इस यात्रा पर जाते हैं। यहां हज हाउस जल्द बनें, ताकि लोगों को इसका लाभ और अन्य सुविधाएं मिल सकें। रवींद्रनाथ टैगोर बहुत बड़े कलाकार थे। इनकी स्मृति में मेरे मंत्रीत्व काल में भारत के सभी राज्यों में रवीन्द्र भवन बना, मगर झारखण्ड उस समय अलग राज्य नहीं था। जिस कारण नहीं बन पाया था। आज गर्व की बात है कि झारखंड में रवीन्द्र भवन बन रहा है। मैं बंगला भाषी होने के कारण भी झारखंड का एक अंग हूं। हर मुसलमान की तमन्ना होती है कि वह अपनी जिंदगी में एक बार हज करें। मैं पवित्र धार्मिक स्थल मक्का मदीना जाने का मुसलमानों की तमन्ना होती है। झारखंड सरकार ने हज हाउस बनाने की घोषणा कर मुसलमानों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। इसके लिए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को बहुत-बहुत बधाई। इस अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, सांसद रामटहल चौधरी, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, अपर मुख्य सचिव अमित खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS