रांची
जनभागीदारी से ही सरकारी स्कूलों का विकास संभव : डीईओ
By Deshwani | Publish Date: 6/12/2017 7:14:52 PM रांची, (हि.स.)। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) रतन महावर ने कहा कि समाज के सहयोग से ही सरकारी स्कूलों का विकास संभव है। छात्रों को विद्या अर्जन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। रतन महावर बुधवार को बालकृष्णा प्लस टू विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार हमेशा तत्पर है। सरकार का प्रयास है कि छात्र छात्राएं पढ़ें, ताकि उनका विकास हो सके। इस दिशा में सरकार की ओर से कई योजनाएं चलायी जा रही हैं। इस अवसर पर विद्यालय के 110 सीनियर छात्र-छात्राओं के बीच झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन की ओर से स्वेटर का वितरण किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक एएन ठाकुर, बसंत मित्तल, कोषाध्यक्ष अश्विनी राजगढ़िया, प्रवक्ता संजय सर्राफ, नरेश बंका, रूपा अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।