ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
दारोगा के रिक्त पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा
By Deshwani | Publish Date: 1/4/2017 6:07:29 PM
दारोगा के रिक्त पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा

रांची, (हि.स.)। जल्द ही राज्य में दारोगा के 2300 से अधिक रिक्त पदों पर बहाली होगी। इसके लिए गृह विभाग ने अपनी अनुशंसा कार्मिक विभाग को भेज दी है। कार्मिक विभाग इसे जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग) को भेजेगा। इसके बाद नियुक्ति का विज्ञान जारी होगा। इसके लिए पहले लिखित परीक्षा होगी। इस बार साक्षात्कार नहीं लिया जायेगा। लिखित परीक्षा में कम से कम 45 प्रतिशत अंक लाने वाले उम्मीदवार शारीरिक जांच की परीक्षा में शामिल होंगे। आरक्षण का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। शारीरिक जांच में भी नियम में परिवर्तन किया गया है। पहले उम्मीदवारों को छह मिनट में 1600 मीटर दौड़ना होता था, लेकिन इस बार पुरुष उम्मीदवारों को एक घंटे में 10 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। महिलाओं के लिए 35 मिनट में पांच किमी की दौड़ निर्धारित की गयी है। हाई जंप और लांग जंप को समाप्त कर दिया गया है। दारोगा की नियुक्ति करीब सात साल बाद होगी। झारखंड गठन के बाद दूसरी बार दारोगा नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हुई थी। वर्ष 2012 में 384 दारोगा नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी थी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS