झारखंड
झामुमो के कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
By Deshwani | Publish Date: 31/3/2017 5:43:48 PMप्रतीकात्मक फोटो
पाकुड़, (हि.स.)। अमड़ापाड़ा प्रखंड के दो दर्जन झामुमो कार्यकताओं ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा कार्यकर्ता सुशील भगत के नेतृत्व में अमड़ापाड़ा और आलुबेड़ा के दर्जनों झामुमो कार्यकर्ताओं का राज्य के समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर डॉ. मरांडी ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार है, विकास की योजनाओं को क्षेत्र में नदियों की तरह बहाया जायेगा। श्रीमती मरांडी ने कहा कि इस लिट्टीपाड़ा विधानसभा में पिछले 40 सालों से राज कर रहे झामुमो इस क्षेत्र के लिए श्राप है, अब भाजपा जनप्रतिनिधि ही इस क्षेत्र का विकास करेगा।