झारखंड
मतदान की तारीख बदलने की मांग
By Deshwani | Publish Date: 31/3/2017 5:38:52 PMप्रतीकात्मक फोटो
रांची, (हि.स.)। झाविमो का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मुख्य चुनाव पदाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपते हुए नौ अप्रैल को ईस्टर पर्व का हवाला देते हुए उपचुनाव की तिथि परिवर्तित करने की मांग की। इसके अलावा लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा एवं झामुमो के चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का अराेप लगाया। प्रतिनिधिमंडल में झाविमो के महासचिव बंधु तिर्की, उपाध्यक्ष रामचंद्र केशरी, सचिव सरोज सिंह और महिला मोर्चा की अध्यक्ष शोभा यादव शामिल थे। झाविमो के मांगपत्र की प्रति मुख्य चुनाव आयुक्त, नई दिल्ली को भी प्रेषित की गई है।