झारखंड
सर्च ऑपरेशन में केन बम-डेटोनेटर बरामद
By Deshwani | Publish Date: 31/3/2017 5:34:37 PMप्रतीकात्मक फोटो
रांची, (हि.स.)। बोकारो पुलिस को सर्च ऑपरेशन के दौरान शुक्रवार को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने 20 किलोग्राम के दो केन बम और 105 डेटोनेटर बरामद किये है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। एसपी वाईएस रमेश ने बताया कि बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के डाका साडम जंगल में यह सर्च अभियान चलाया गया।नक्सलियों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सीआरपीएफ के सहयोग से जिला पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही है। कई स्थानों पर पुलिस को पूर्व में भी सफलता मिली है। एसपी ने कहा कि जिले में नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और नक्सलियों के खिलाफ सफलता भी मिल रही है।