ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए आठ अप्रैल को रिम्स में साक्षात्कार
By Deshwani | Publish Date: 31/3/2017 11:48:29 AM
डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए आठ अप्रैल को रिम्स में साक्षात्कार

प्रतीकात्मक फोटोः रिम्स रांची

रांची, (हि.स.)। राज्य सरकार मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए आए दिन नई-नई योजनाएं ला रही है। मरीजों को कैसे बेहतर लाभ मिले इसके लिए रिम्स प्रबंधन गंभीर नजर आ रहा है। इसी क्रम में रिम्स में जल्द ही 23 डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। इन डॉक्टरों की नियुक्ति 11 विभागों में होगी। इसकी तैयारी रिम्स प्रबंधन कर रहा है। 

बताया जा रहा है कि रिम्स में 23 डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए आठ अप्रैल को साक्षात्कार होगा। इनमें शिशु रोग विभाग, टीवी एंड चेस्ट, मेडिसिन, रेडियोलोजी, कार्डियोलॉजी, एनेस्थेसिया और यूरोलॉजी सहित अन्य विभाग शामिल हैं। आठ अप्रैल को सीनियर रेजिडेंट रजिस्ट्रार पद के लिए इंटरव्यू होना है। यह इंटरव्यू सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ इंटरव्यू के लिए रिम्स आना होगा। 
जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति तीन साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर की जाएगी। रिम्स में सहायक से एसोसिएट प्रोफेसर में प्रोन्नति के बाद भी कई पद खाली हैं। वही कई डॉक्टरों की प्रोन्नति नहीं होने से उनमें नाराजगी भी है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा है कि जून महीने तक डॉक्टरों को प्रोन्नति देने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ सचिव और रिम्स प्रबंधन काम कर रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS