झारखंड
रांची में जल्द खुलेगी वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
By Deshwani | Publish Date: 30/3/2017 5:39:35 PMप्रतीकात्मक फोटो
रांची, (हि.स.)। अब जल्द ही झारखंड में वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोली जाएगी, जहां खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने सहमती दे दी है। गौरतलब है कि 2024 के ओलंपिक में कम से कम 10 गोल्ड मेडल लाने का लक्ष्य रखते हुए भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने राजधानी में इस यूनिवर्सिटी की स्थापना की बात राज्य सरकार के पास रखी थी। यूनिवर्सिटी की स्थापना धोनी और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से खेलगांव के सामने खाली पड़े 44 एकड़ जमीन में खोला जाएगा। गौरतलब है कि इस संबंध में 20 मार्च को धोनी ने अपने घर में इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के ऑफिसर्स को बुला कर बात की थी। ऑफिसर्स ने उन्हें खेलगांव के पास जमीन होने की जानकारी दी थी। धोनी ने स्पोर्ट्स वियर के प्रोडक्शन के लिए फैक्ट्री लगाने का भी प्रस्ताव स्टेट गवर्मेंट को दिया है। गवर्मेंट ने इस पर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इसके लिए खूंटी जिले में 404 एकड़ और सोढ़ा में रियाडा की 210 एकड़ जमीन का निरीक्षण भी किया गया है। लेकिन धोनी की कंपनी ने रांची या इसके आसपास 175 एकड़ जमीन की मांग की है।