झारखंड
पूर्ण शराबबंदी के लिए मानव शृंखला बनाएगी युवा शक्ति
By Deshwani | Publish Date: 29/3/2017 5:07:09 PMरांची। राष्ट्रीय युवा शक्ति ने झारखंड में पूर्ण शराबबंदी के लिए रांची में ऐतिहासिक मानव शृंखला बनाने का निर्णय लिया है। इस ऐतिहासिक मानव शृंखला में हिस्सा लेने के लिए समाजसेवी अन्ना हजारे और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। मानव शृंखला बनाने का मकसद शराबबंदी के प्रति लोगों को जागरूक करना है।