झारखंड
अगले वर्ष से जनजातीय सांस्कृतिक मेला : मुख्यमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 29/3/2017 4:36:03 PMरांची। बुधवार को सरहुल के मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि अगले साल से रांची के मोरहाबादी मैदान में तीन दिनों तक जनजातीय सांस्कृतिक मेला लगाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने नव वर्ष और सरहुल के मौके पर लोगों को बधाई हुये कहा कि आदिवासी समाज सिर्फ प्रकृति के पुजारी ही नहीं हैं, बल्कि इस देश की आजादी में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि आजादी के 70 वर्षों के बाद भी आदिवासी समाज का जितना विकास होनी चाहिए था, उतना विकास नहीं हुआ है। उनके राजनीतिक जीवन का मकसद समाज को बदलना है और झारखंड से गरीबी मिटाना है। डिग्री के साथ-साथ आज हुनर की भी जरूरत है। सीएम ने जनजातीय भाषा के रिक्त 75 पदों का रोस्टर क्लियर करके भरने का आदेश भी अपने सचिव को दिया। उन्होंने कहा कि गांवों में आज भी अशिक्षा के कारण आदिवासी समाज गरीब है।