ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
सरहुल के बाद लिट्टीपाड़ा जाएंगे झामुमो सुप्रीमो
By Deshwani | Publish Date: 28/3/2017 4:32:38 PM
सरहुल के बाद लिट्टीपाड़ा जाएंगे झामुमो सुप्रीमो

प्रतीकात्मक फोटोः झामुमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन

रांची, (हि.स.)। लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव को लेकर इन दिनों राजनीतिक दलों का प्रचार प्रसार जारी है। सभी दल अपने-अपने जीत का दावा कर रहे हैं। लिट्टीपाड़ा उपचुनाव के लिए नौ अप्रैल को मतदान होना है। उपचुनाव को लेकर झामुमो, झाविमो और भाजपा सहित निर्दलीय प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं।

झामुमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन लिट्टीपाड़ा विधान सभा उप चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए एक अप्रैल को लिट्टीपाड़ा जाएंगे। बताया जाता है कि सोरेन सरहुल के बाद लिट्टीपाड़ा जाएंगे और प्रचार-प्रसार करेंगे। यह जानकारी झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने दी। उन्होंने बताया कि सरहुल पर्व आदिवासियों का सबसे बड़ा पर्व होता है। सरहुल खत्म होने के बाद सोरेन लिट्टीपाड़ा जाएंगे और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे बताते चलें कि लिट्टीपाड़ा से झामुमो विधायक अनिल मुर्मू का बीते दिनों निधन हो गया था। जिसके बाद लिट्टीपाड़ा सीट खाली हो गई थी। वही झामुमो अपनी सीट बचाने के लिए घर घर जाकर प्रचार प्रसार कर रहा है, जबकि भाजपा नेता भी वहां कैंप किये हुए है और प्रचार प्रसार कर रहे है। मालूम हो की उपचुनाव के लिए नौ अप्रैल को मतदान होना है। जबकि मतगणना 11 अप्रैल को होगी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS