ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
लिट्टीपाड़ा में चुनाव प्रचार में दलों ने झोंकी ताकत
By Deshwani | Publish Date: 28/3/2017 4:25:52 PM
लिट्टीपाड़ा में चुनाव प्रचार में दलों ने झोंकी ताकत

प्रतीकात्मक फोटोः उपचुनाव

रांची, (हि.स.)। लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव की तिथि जैसे-जैसे करीब आ रही है, क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। मुख्य प्रतिद्वंदी झामुमो और भाजपा के साथ ही झाविमो तथा निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी मतदाताओं को लुभाने का प्रयास तेज कर दिया है। वैसे तो यहां मुख्य मुकाबला झामुमो के साइमन मरांडी और भाजपा के हेमलाल मुर्मू के बीच है। लेकिन झाविमो संघर्ष को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में है। झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी और पार्टी विधायक दल के नेता प्रदीप यादव लिट्टीपाड़ा में कैंप किए हुए हैं। वे इस क्षेत्र में 18 चुनावी सभाओं को संबोधित करने वाले हैं। प्रदीप यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी पूरी ताकत के साथ भाजपा-झामुमो का मुकाबला करेगी। 

वहीं भाजपा उपचुनाव की घोषणा होने के बाद से ही सक्रिय है। कल्याण मंत्री लुईस मरांडी समेत पांच मंत्री और कई विधायक क्षेत्र में जमे हुए हैं। भाजपा नेता विकास बनाम पिछड़ापन के मुद्दे को लेकर क्षेत्र में घर-घर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास लिट्टीपाड़ा उपचुनाव को लेकर 29 और 30 मार्च को क्षेत्र में कैंप कर पार्टी उम्मीदवार हेमलाल के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा की रणनीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छह अप्रैल को संथाल परगना के साहेबगंज में होनेवाले कार्यक्रमों के जरिये लिट्टीपाड़ा उपचुनाव को धार देने की है। मुख्यमंत्री रघुवर दास प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले दो दिनों के लिए दुबारा संथाल परगना जायेंगे। भाजपा लिट्टीपाड़ा उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है। उधर, झामुमो अपने इस गढ़ को बचाने के लिए दिन रात एक किए हुए है। 
झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सांसद विजय हांसदा तथा पार्टी उम्मीदवार साइमन मरांडी मोर्चा संभाले हुए हैं। झामुमो ने इस उपचुनाव में संथाल परगना काश्तकारी कानून में संशोधन को मुख्य मुद्दा बनाया है और इसे आदिवासियों और मूलवासियों के हितों के खिलाफ बताकर क्षेत्र की जनता से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की है। क्षेत्र में सहानुभूति बटोरने के लिए भाजपा ने जब दिवंगत विधायक अनिल मुर्मू की पहली पत्नी यूनिकी यूडोरा हांसदा को पार्टी में शामिल कराया तो झामुमो ने भी मोर्चा खोलते हुए उनकी दूसरी पत्नी निशा शबनम हांसदा को पार्टी में शामिल करा लिया।
 झामुमो की इस कार्रवाई का मकसद जहां डैमेज कंट्रोल है, वहीं क्षेत्र की जनता को यह संदेश देना भी कि पार्टी डॉ मुर्मू के परिजनों के साथ खड़ी है। पार्टी में शामिल होने के बाद निशा शबनम हांसदा ने एक सभा में कहा कि झामुमो के साथ उनके पति की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। क्षेत्र की जनता के लिए भी उनके पति ने बहुत कुछ किया है। इसलिए कार्यकर्ता झामुमो को जिताने में जुट जायें। वहीं भाजपा ज्वाइन करनेवाली यूनिकी ने कहा है कि अपने पति के सपनों को पूरा करने और उनके अधूरे काम को पूरा करने के लिए वह भाजपा में शामिल हुई हैं। 
गौरतलब है कि 17 जनवरी को डॉ अनिल मुर्मू के निधन से यह सीट खाली हुई थी। इस सीट पर नौ अप्रैल को उपचुनाव होना है। इस उपचुनाव में दिलचस्प यह भी है कि चुनाव प्रचार के शोर-शराबे के बीच जनता का मूड किसी दल को पता नहीं चल पा रहा है। क्षेत्र की जनता को किस दल का काम और संदेश भाया है, यह चुनाव परिणाम तय करेगा। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS