ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
सूरज की तल्ख किरणों से जलने लगी राजधानी
By Deshwani | Publish Date: 27/3/2017 4:52:19 PM
सूरज की तल्ख किरणों से जलने लगी राजधानी

रांची, (हि.स.)। सूरज की तल्ख किरणों से रांची जलने लगी है। लगातार जिस तरह दिन में गर्मी बढ़ रही है जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में तेज धूप और भीषण गर्मी से लोग बेहाल होने लगे हैं। जमशेदपुर और डालटनगंज का तापमान लगभग 40 पार कर चुका है, वहीं रांची का पारा 40 छूने को तैयार है। राज्य के करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से दो से लेकर चार डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। धूप से जनजीवन पूरी तरह बेहाल है। चुभन भरी गरमी का आलम सुबह छह बजे से ही महसूस होने लगता है। 

दोपहर होते-होते पूरा शहर गरम हवाओं की चपेट में आ जाता है। सड़कों पर वीरानी छा जाती है। दिन में जहां सूर्य की तीखी किरणे रूला रही हैं। आलम यह है कि दोपहर में लोग घर से निकलने से परहेज करने लगे हैं। लेकिन जिनकों बाहर निकलना ही वे पूरी तरह एहतियात के साथ घर से निकल रहे हैं। जहां लड़कियां कॉटन के दुपट्टे से मुंह को ढंककर बाहर निकल रही हैं, तो लड़के गॉगल्स और कॉटन के तौलिये से अपने चेहरे को बांधे रख रहे हैं। आमतौर पर तो मार्च के इन दिनों ठीक-ठाक सर्दी रहती है। हां, दिन में जरुर सूरज अपना असर दिखाना शुरू कर देता है, लेकिन इस बार पिछले दो-तीन दिन के दौरान मौसम में आए बदलाव ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS