रांची
दीपावली को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
By Deshwani | Publish Date: 18/10/2017 7:55:20 PMरांची, (हि.स.)। राजधानी रांची में दीपावली को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये है। हर चौक-चौराहे पर सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षाबलों को लगाया गया है। बाजार में भीड़ को देखते हुए 400 अलग से फोर्स लगाये गये है। सड़क पर पटाखा फोड़ने वालों को अविलंब गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। सड़क पर पटाखा फोड़ने से दुघर्टना होने की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा संभावित अगलगी के मद्देनजर फ्रायर बिग्रेड और रिम्स सहित अन्य निजी अस्पतालों को सर्तक रहने का आदेश दिया गया है। सादे लिबास में स्पेशल ब्रांच के अधिकारी और जवान पूरे शहर पर नजर बनाये हुए है। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बस स्टैंड और बढ़े मॉल के आस-पास पुलिस की पेट्रोलिंग की जा रही है। साथ ही सादे लिबास में महिला-पुरुष जवानों को तैनात भी किया गया है। एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि दीपावली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। शहर के हर चौक-चौराहे पर पुलिस की तैनाती की गयी है। साथ ही सभी थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सर्तकता बरतने को कहा गया है।