रांची
रैली को सफल बनाने में जुटे आदिवासी संगठन
By Deshwani | Publish Date: 14/10/2017 11:16:17 AMरांची, (हि.स.)। सरना कोड लागू करने, स्थानीय नीति रद्द करने और भूमि अधिग्रहण विधेयक में संशोधन वापस लेने की मांग को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों की ओर से 31 अक्टूबर को 'भाजपा हटाओ, झारखंड बचाओ' महारैली का आयोजन किया गया है। यह रैली मोरहाबादी मैदान में आयोजित की गई है। रैली को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठन इसकी तैयारी में जुट गए हैं। साथ ही विभिन्न प्रखंडों में भी जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
यह जानकारी शनिवार को बिरसा सेवा दल के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मुंडा ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार विकास के नाम पर विनाश कर रही है। राज्य में एक भी विकास का कार्य नहीं हुआ है और सरकार 1000 दिन पूरा होने का ढिंढोरा पीट रही है।