ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
यूपी की तर्ज पर झारखंड में भी बंद हो अवैध बूचड़खाना : विहिप
By Deshwani | Publish Date: 24/3/2017 4:15:36 PM
यूपी की तर्ज पर झारखंड में भी बंद हो अवैध बूचड़खाना : विहिप

रांची, (हि.स)। विश्व हिंदू परिषद ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर झारखंड में भी अवैध बूचड़खानों को बंद किए जाने की मांग की है। विहिप के बिहार और झारखंड गौ इकाई के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने शुकवार को कहा कि सरकार महाराष्ट्र की तर्ज पर गोमांस की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाए। श्री मिश्रा ने कहा कि दोनों ही राज्य उत्तर प्रदेश और झारखंड बीजेपी शासित प्रदेश हैं। लेकिन उनके मुख्यमंत्री अलग-अलग तरीके से काम कर रहे हैं। झारखंड में 2005 से ही गोहत्या पर बैन है, लेकिन इसे सही तरीके से लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में बूचड़खाने बंद कराकर अपना वादा पूरा किया, लेकिन झारखंड में बूचड़खाने कब बंद करवाए जाएंगे। झारखंड में पशुओं की तस्करी पर कब लगाम लगाया जाएगा। श्री मिश्रा ने कहा कि झारखंड में पशुओं की तस्करी का कारोबार 300 करोड़ रुपये का है। झारखंड से पशुओं को तस्करी कर उन्हें बांग्लादेश भेजा जाता है। सरकार इसपर ध्यान दे। नहीं तो विहिप और हिन्दू समाज आंदोलन करने को बाध्य होगा। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS