ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
गौ हत्या पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु 25 से हस्ताक्षर अभियान
By Deshwani | Publish Date: 24/3/2017 4:09:15 PM
गौ हत्या पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु 25 से हस्ताक्षर अभियान

रांची, (हि.स.)। 'झारखंड गौ रक्षा' मंच की ओर से झारखंड में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने हेतु 25 मार्च से शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान शहर के आठ मुख्य जगहों पर चलेगा। यह जानकारी मंच के अध्यक्ष निशांत यादव ने दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत 25 मार्च को रातू रोड में उजाला केसरी और अंकित शर्मा, चुटिया में तापस पाल और शक्ति सिंह, रांची कॉलेज विनय यादव, चन्दन मिश्रा और निशांत चौहान अपर बाजार में नमन भरतिया, अनमोल सिंह डगरटोली चौक में रंजय वर्मा, राहुल कुमार इन्द्रपुरी में विशाल यादव, विशाल कुमार चुन्ना भट्टा चौक, अमन वर्मा कौशल कुमार मधुकम में करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद सभी लोग अलबर्ट एक्का चौक पहुचेंगे और वहाँ तीन बजे से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार और प्रशासन से मांग की जाएगी की झारखंड में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाये, नहीं तो झारखंड गौ रक्षा मंच उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS