झारखंड
आदिवासी संघर्ष मोर्चा की बैठक सात अप्रैल को
By Deshwani | Publish Date: 24/3/2017 4:07:23 PMरांची, (हि.स.)। सीएनटी और एसपीटी एक्ट में हुए संशोधन के खिलाफ आदिवासी संघर्ष मोर्चा इन दिनों अभियान चला रहा है। इसके तहत मोर्चा के लोग ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनता को जागरूप कर रहे हैं। वही 30 मार्च को निकाले जाने वाली सरहुल यात्रा को देखते हुए अभियान अभी रुक गया है। लेकिन सरहुल के बाद इस अभियान में और तेजी आएगी। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए मोर्चा के संयोजक प्रेम शाही मुंडा ने बताया कि सरहुल पर्व के बाद सात अप्रैल को मोर्चा की बैठक बुलाई गई है। जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। सीएनटी और एसपीटी एक्ट में हुए संशोधन की खामियों के बारे में मोर्चा ग्रामीण क्षेत्रों में जा कर लोगों को जागरूप करेगी और एकजुट करेगी। ताकि सरकार का विरोध किया जा सके।