ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
प्रचार-प्रसार के लिए लिट्टीपाड़ा जाएंगे झामुमो सुप्रीमो
By Deshwani | Publish Date: 24/3/2017 4:04:07 PM
प्रचार-प्रसार के लिए लिट्टीपाड़ा जाएंगे झामुमो सुप्रीमो

रांची, (हि.स.)। लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव को लेकर इन दिनों संथाल परगना में राजनीतिक दलों की गतिविधि तेज हो गई है। चुनाव के लिए घोषित तिथि के बाद सभी राजनीतिक दल वहां कैंप किए हुए हैं। झामुमो का गढ़ रहा संथाल परगना में भाजपा के लिए यह सीट जीतना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में झामुमो का प्रयास रहेगा कि वह अपनी सीट बचाए रखें। इसे लेकर झामुमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन एक-दो दिनों में लिट्टीपाड़ा जाएंगे और वहां की गतिविधियों से अवगत होंगे।

 हालांकि झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन इन दिनों लिट्टीपाड़ा में कैंप किए हुए हैं और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए झामुमो प्रवक्ता मनोज कुमार पांडे ने बताया कि लिट्टीपाड़ा में पार्टी के पदाधिकारी कैंप किए हुए हैं। लिट्टीपाड़ा झामुमो की सीट रही है, इसलिए यह सीट झामुमो की है। पार्टी अपने स्तर से प्रचार-प्रसार कर रणनीति बना रही है। उप चुनाव को देखते हुए पार्टी के सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार हेमंत सोरेन ने झामुमो के सभी विधायकों को निर्देश दिया है कि वह लिट्टीपाड़ा में कैंप कर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दें और प्रचार प्रसार की रणनीति बनाएं। बताते चलें कि झामुमो से लिट्टीपाड़ा विधायक अनिल मुर्मू का बीते दिनों निधन हो गया था। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी।

 लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए नौ अप्रैल को मतदान होना है। 11 अप्रैल को मतों की गिनती की जाएगी और रिजल्ट उसी दिन जारी किया जाएगा। लिट्टीपाड़ा उपचुनाव में झामुमो, भाजपा और झाविमो सहित कई निर्दलीय लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। सूत्र बताते हैं कि लिट्टीपाड़ा में झामुमो का काफी दबदबा है। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को वहां के लोग काफी मानते हैं ऐसे में झामुमो के प्रति लोगों का झुकाव भी है। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता लिट्टीपाड़ा में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS