झारखंड
वार्ड नम्बर पांच के लिए पांच इंजीनियरों की होगी नियुक्ति
By Deshwani | Publish Date: 21/3/2017 2:08:14 PM रांची। शहर में सड़क और नाली का काम निर्धारित और सही तरीके से कराने के लिए रांची नगर निगम तत्पर है। इसके लिए निगम ने पांच जूनियर इंजीनियर की बहाली के लिए वेकेंसी निकाली है। चुने गए इंजीनियर वार्ड नंबर 55 में रोड और नाली का काम करवाएंगे। एक इंजीनियर को 11 वार्ड की जिम्मेवारी दी जाएगी, जो संबंधित वार्ड पार्षदों से बातचीत कर योजनाओं का बजट तैयार कर काम करेंगे। निगम ने जूनियर इंजीनियर की बहाली के लिए 31 मार्च तक आवेदन मांगा है। आठ अप्रैल को इसके लिए इंटरव्यू लिया जाएगा। निगम ने वैसे स्टूडेंट्स जो सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और दो साल का अनुभव रखते हैं उन्हें इस पद के लिए आवेदन देने की छूट दी है।