झारखंड
रांची के 207 एकड़ जमीन पर होगी बागवानी
By Deshwani | Publish Date: 21/3/2017 11:15:16 AMरांची। मनरेगा योजना के तहत रांची जिले के 207 एकड़ जमीन पर बागवानी होगी। बागवानी में केवल आम के पेड़ लगाए जाएंगे। 207 एकड़ जमीन के विरुद्ध 128.2 एकड़ भूमि चिन्हित कर ली गई है। इसकी मॉनिटरिंग विकास शाखा करेगी। आम के पेड़ लगाने के लिए 184 लाभुकों का भी चयन कर लिया गया है। आम के पेड़ रांची जिले के सात प्रखंडों में लगाए जाएंगे। इनमें ओरमांझी, अनगड़ा, राहे, सिल्ली, राहे, सोनाहातू, बुढ़मू और बेड़ो शामिल हैं। इन प्रखंडों का चयन पायलट प्रोजेक्ट के तहत किया गया है।
जानकारी के अनुसार जितनी जमीन चिन्हित कर ली गई है, उनमें गड्ढा खोदने का काम शुरू किया जाएगा। इसकी देखभाल मनरेगा के तहत ही किया जाएगा। रांची जिले के 35 गांव की 26 पंचायतों में भी इस योजना की शुरुआत की जाएगी। डीडीसी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आम की बागवानी के लिए पूरे देश में योजना लागू की गई है। इसके तहत रांची जिले के सात प्रखंडों सहित झारखंड के कई जिलों में इसे लागू किया गया है। आम के पेड़ लगाए जाएंगे। इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है।