झारखंड
तीस करोड़ रुपये होल्डिंग टैक्स जमा
By Deshwani | Publish Date: 18/3/2017 1:06:49 PM रांची। राज्य सरकार ने नई होल्डिंग टैक्स नियमावली के तहत होल्डिंग के लिए आवेदन देने की समय सीमा 31 मार्च तक निर्धारित की है। अभी तक नगर निगम में लगभग 30 करोड़ रुपये होल्डिंग टैक्स जमा किया गया है। इनमें एक लाख 28 हजार लोगों ने होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए आवेदन दिया है। होल्डिंग टैक्स जमा करने में सबसे आगे वार्ड नंबर 37 है।
37 नंबर वार्ड से सबसे अधिक होल्डिंग टैक्स जमा किया गया है। गौरतलब है कि होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए 8 नवम्बर से यह अभियान शुरू किया गया था। अभियान के तहत एक लाख 28 हजार लोगों ने अभी तक होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए नगर निगम को आवेदन दिया है। होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए रांची नगर निगम की ओर से शहर के 55 वार्ड कार्यालयों में कैंप लगाए गए हैं। वही जो वार्ड सबसे अधिक होल्डिंग टैक्स जमा करेगा, जमा किए गए होल्डिंग टैक्स का 10 प्रतिशत राशि उसी वार्ड में खर्च किया जाएगा। इस संबंध में रांची नगर निगम के पीआरओ नरेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए प्रतिदिन आवेदन आ रहे हैं। होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है।