ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
नवनियुक्त चीफ जस्टिस प्रदीप कुमार 24 को लेंगे शपथ
By Deshwani | Publish Date: 17/3/2017 4:48:24 PM
नवनियुक्त चीफ जस्टिस प्रदीप कुमार 24 को लेंगे शपथ

 रांची। झारखंड के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस प्रदीप कुमार मोहंती 24 मार्च को शपथ लेंगे। 24 मार्च की शाम पांच बजे राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू उन्हें शपथ दिलाएंगी। केन्द्रीय विधि और न्याय मंत्रालय ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस प्रदीप कुमार मोहंती को झारखंड का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। 

जस्टिस मोहंती ने सात मार्च 2002 को ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ ली थी। छह मार्च 2004 को वे स्थाई न्यायाधीश बनाए गए थे। स्थानांतरण के बाद उन्होंने 11 अप्रैल 2016 को झारखंड होईकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ ली। निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश वीरेन्द्र सिंह की सेवानिवृति के बाद सात अक्टूबर 2016 को उन्हें एक्टिंग चीफ जस्टिस बनाया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS