ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
मुख्यमंत्री संथाल के लिए रवाना हुए
By Deshwani | Publish Date: 17/3/2017 4:53:29 PM
मुख्यमंत्री संथाल के लिए रवाना हुए

 रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास का दो दिवसीय संथालपरगना और रामगढ़ दौरा शुक्रवार से शुरू हो रहा है। वह 12:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दुमका के लिए रवाना हो गए। 1:45 बजे इनका आगमन दुमका राजभवन में होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री दो बजे दुमका के इंडोर स्टेडियम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से आयोजित प्रमंडलीय सम्मलेन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह दुमका राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे। फिर अगले दिन 18 मार्च को मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे दुमका से रामगढ़ के लिए रवाना होंगे।

 11:05 बजे वह रामगढ़ स्थित माँ छिन्नमस्तिके मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे और 11:25 बजे वह भाजपा युवा मोर्चा की कार्यसमिति बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 1:50 बजे सीसीएल ग्राउंड स्थित हैलीपैड रामगढ़ से जमशेदपुर जाएंगे और शाम चार बजे वह पुनः कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS