झारखंड
कल्याण मंत्री का पुतला दहन 28 अप्रैल को
By Deshwani | Publish Date: 17/3/2017 11:06:45 AMरांची। उर्दू शिक्षकों की बहाली, मदरसा बोर्ड का गठन, वक्फ बोर्ड का गठन करने सहित अन्य मांगों को लेकर कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी का 28 अप्रैल को पुतला दहन किया जाएगा। यह सिर्फ रांची में ही नहीं बल्कि राज्य के सभी जिलों में किया जायेगा। यह जानकारी झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रवक्ता जुबेर आलम ने दी।
उन्होंने बताया कि झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा अपनी मांगों को लेकर बीते कई दिनों से आंदोलन कर रहा है। लेकिन सरकार इस दिशा में कोई पहल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि इन सभी मांगों को लेकर मोर्चा के सदस्य मुख्यमंत्री और मंत्री से मिलकर ज्ञापन भी सौंपा लेकिन सरकार इस ओर कोई पहल नहीं किया गया। इसी क्रम में मोर्चा ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत 28 अप्रैल को राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां आंदोलन आगे और तेज होगा।